जबलपुर दर्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में आयोजित

जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत संगठन द्वारा अनेक सेवा को कार्यों का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाना है इसी क्रम में जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में अनेक स्थानों पर विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अनेक सेवा कार्यों की श्रृंखला की शुरुवात हुई जिसमें स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण,विशाल रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण के अनेक सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होकर बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत सभी पांचों मंडलों में आयोजित किए गए,जिसमें मदन महल थाने के बगल में विवेकानंद मंडल सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड में , शासकीय शाला दीक्षितपुरा में राम मंदिर पांडे चौक के पास दीक्षितपूरा स्कूल विद्यासागर मंडल महात्मा गांधी वार्ड में, रक्तदान शिविर का आयोजन गुजराती मंडपम रसल चौक भवानी प्रसाद वार्ड में, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, शासकीय सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डिसिल्वा उच्चतर माध्यमिक शाला जानकी रमन प्लाजा के पीछे बलदेव बाग में, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर में,रक्तदान शिविर का आयोजन श्री राम कॉलेज दीनदयाल वार्ड चंद्रशेखर मंडल में आयोजित किए गए।डॉ पाण्डेय ने बताया कि इस दौरान हमारे द्वारा 800 से अधिक यूनिट रक्तदान करवाया गया एवं 1500 से अधिक रक्त परीक्षण और डेटा एकत्रीकरण किया गया।वहीं मनमोहन नगर स्वास्थ्य शिविर में 508 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया जिसमें संस्था प्रभारी डॉ अंशुल शुक्ला, दंत विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग,विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ,अस्थि रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति रही, जिसमे कैंप मे विभिन्न प्रकार की जांच स्कैनिंग कराई गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88