जबलपुर दर्पण
शांति समिति की बैठक संपन्न

बरेला जबलपुर दर्पण । आगामी दस दिवसीय दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण मनाने हेतु आज थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल पटेल की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनिल पटेल द्वारा शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों को समस्त जनप्रतिनिधियों और दुर्गों उत्सवसमितियां के पदाधिकारी को अवगत कराया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने कहा कि डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है समितियां में कम से कम तीन चार वालंटियर रहना आवश्यक है। शांति समिति की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे सहित नगर के पार्षद गण और जनप्रति निधि गणमान्य नागरिक एवं सभी विभागों के जवाब देह अधिकारी उपस्थित थे।



