जबलपुर दर्पण

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी महोत्सव 2025 का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के तत्वावधान में हिन्दी महोत्सव 2025 के समापन समारोह के मुख्य अत‍िथ‍ि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय जबलपुर केन्द्र के उपनिदेशक डा. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि जब पूरे विश्व में भाषाओं पर खतरे की घंटी बज रही है उस समय हिन्दी विश्वसनीयता, सुदृढ़ता व अड‍िगता के साथ खड़ी हुई है। इसका कारण करोड़ो लोगों का हिन्दी के अपनत्व है और वे इसका सभी तरह से उपयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन एवं हिन्दी समिति के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक अख‍िलेश कुमार अग्रवाल, हिन्दी समिति के उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, हिन्दी समिति के संयोजक दीपक निगम सहित बड़ी संख्या में विद्युत कार्मिक उपस्थि‍त थे। समारोह में डा. विवेक श्रीवास्तव को हिन्दी में दिए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए हिन्दी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्युत कंपनियां हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध-हिन्दी के समिति के अध्यक्ष पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में भागीदारी का संकेत है कि कार्मिकों का हिन्दी के प्रति लगाव व रूझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विद्युत कंपनियां हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।
सभी प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार-हिन्दी महोत्सव में चार प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इन प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों को हिन्दी समिति द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। परिणाम इस प्रकार रहे:- शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में प्रीतम मेहता, तुषार बेन, सृजन कुशवाहा, सानवी सिंह, अवनी दुबे, समृद्ध‍ि बोरिया, अनविका अग्रवाल, निवेदिका पटेल, अथर्व कुशवाहा व एतिक उइके। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आकृति अग्रवाल व सुहेल मोहम्मद, द्वितीय मधुरेन्द्र कुमार, तृतीय स्थान आदर्श कुमार शर्मा व मनोज पशीने रहे। कार्यालयीन टीप प्रतियोगिता में प्रथम फरेश खरे, द्वितीय लोकेश उपाध्याय, तृतीय अंजू नीखरे को मिला। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लोकेश उपाध्याय व अंकिता सिंह, द्वितीय धनश्री लोधी व संजय पोल और तृतीय स्थान पर प्रतीक कुंटे रहे।
विद्युत हिन्दी सेवी हुए सम्मानित-हिन्दी महोत्सव में योगदान देने वाले विद्युत कार्म‍िकों मनीषा झारिया, सुहास कोरडे, अजय उशेकरवार, राकेश यादव, राकेश स्वामी, साहिल बिरहा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। हिन्दी महोत्सव में पुस्तक प्रदर्शनी का संयोजन करने वाले अजय यादव व उनकी पुत्री मधु यादव को उनकी नि:स्वार्थ हिन्दी सेवा के लिए सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। हिन्दी महोत्सव के अवसर पर जबलपुर पर केन्द्रि‍त छायाचित्र प्रदर्शनी के लिए छायाकार अजय धाबर्डे को सम्मानित किया गया। हिन्दी समिति के पूर्व महासचिव राजेश पाठक प्रवीण को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश त्रि‍वेदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88