सेवा और स्वच्छता कर मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस

बरेला जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी बरेला मंडल के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरेला में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में आए हुए लोगों की जांच की गई एवं उनके स्वास्थ्य के लिए उचित परामर्श दिए गया, महिलाओं के लिए भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, इसी क्रम में दादा दरबार बरेला में *नगर परिषद बरेला के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया, एवं नगर परिषद परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सर्वेश मिश्रा नगर परिषद बरेला के अध्यक्ष प्रतीक दूबे , मंडल अध्यक्ष अर्पित जैन,डॉक्टर नेहा पाण्डेय,डॉक्टर भारती सिंह,पार्षद पिंकी पटेल , सोनू सोनकर,चंदन सिंह पटेल,मुनि विश्वकर्मा, मयंक साहू,प्रवेश पटेल,शेरा जैन,अतीक बर्मन, कृष्णा बर्मन,राजकुमार पटेल,दीपक सोनकर, नितिन सोनी,तनय अग्रवाल,यश ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



