सतना दर्पण

मैहर में होगा पं. विष्णु नारायण भातखंडे पुण्यतिथि स्मृति प्रसंग का भव्य आयोजन

मैहर जबलपुर दर्पण । संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन के सौजन्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय मैहर में आगामी 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार की शाम 7 बजे से पं. विष्णु नारायण भातखंडे पुण्यतिथि स्मृति प्रसंग का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत की विभिन्न प्रस्तुतियाँ होंगी, जिसमें नामचीन कलाकार अपनी कला से श्रोताओं को रसास्वादन कराएंगे।

कलाकारों की प्रस्तुतियाँ- आयोजन की शुरुआत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से होगी। इसके बाद पं. सज्जन लाल ब्रह्मभट्ट (भोपाल) शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे, जिनके साथ आरती मारन (तबला) और चैतन्य भट्ट (हर्मोनियम) संगत देंगे।
पं. संतोष संत (इंदौर) बांसुरी वादन प्रस्तुत करेंगे, जिनके साथ रामेन्द्र सोलंकी तबला संगत करेंगे।

अतिथियों की उपस्थिति- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह तथा एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल शामिल होंगे।

उद्देश्य और महत्व- प्राचार्य भारती सिंह राजपूत ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान आचार्य पं. विष्णु नारायण भातखंडे की पुण्यतिथि पर यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसका उद्देश्य संगीत साधकों को प्रोत्साहित करना और शास्त्रीय संगीत की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।

आमंत्रण-कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। आयोजन समिति ने नागरिकों और संगीतप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लें और इस ऐतिहासिक सांगीतिक परंपरा का हिस्सा बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88