सतना दर्पण

मझगवां पुलिस ने भटकी महिला व बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

सतना जबलपुर दर्पण । मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मझगवां थाना पुलिस ने रास्ता भटककर बिहार से आए एक महिला और उसके छोटे बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया।दिनांक 17 सितंबर 2025 को ग्राम कैलाशपुर से डायल 112 पर सूचना मिली कि एक महिला अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ जंगल के पास भटक रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को थाने लाया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीमती बैजन्ती देवी पति गोपाल मांझी उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महुआनी, थाना अवतारनगर, जिला छपरा (सारण), बिहार बताया। महिला ने बताया कि वह अपने बेटे लवकुश मांझी (5 वर्ष) के साथ घर से दिल्ली जाने निकली थी, लेकिन गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ जाने से रास्ता भटक गई और भटकते-भटकते कैलाशपुर पहुंच गई।कई दिनों से भोजन न मिलने के कारण भूखी बैजन्ती देवी और उसका बच्चा थाने पहुंचने पर भोजन से संतुष्ट हुए। पैदल चलने से पैरों में छाले और दर्द की शिकायत पर उन्हें सीएचसी मझगवां में उपचार भी दिलाया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह धुर्वे के निर्देशन में प्रधान आरक्षक ब्रह्मदत्त शुक्ला ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें मझगवां बुलाया। 18 सितंबर को बैजन्ती देवी के भाई बाल्मीक मांझी और सुनील मांझी (निवासी ग्राम महुआनी, थाना अवतारनगर, जिला छपरा) थाने पहुंचे और बहन को अपने साथ ले गए। बहन से मिलकर भाइयों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। स्थानीयजन एवं परिजनों ने मझगवां पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88