कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कोषालय अधिकारी से की मुलाकात

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की आज मध्य प्रदेश जागरुक अधिकारी कर्मचारी संगठन द्वारा जिला कोषालय अधिकारी सुश्री विनायक लकरा से संगठन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर कर्मचारियों की वित्तीय समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की एवं जिला कोषालय अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग एवं समस्त विभाग के देयको का तुरंत निपटारा किये जाने पर संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए, उन्हें अध्यापक संवर्ग के सन 2018-19 के क्रमोन्नत वेतनमान के एरियर्स के देयको का अतिशीघ्र निराकरण करने की मांग की l जिला कोषालय अधिकारी द्वारा इन देयको को संज्ञान में लेकर तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया गया l संगठन की तरफ से सभी सदस्यों ने कोषालय अधिकारी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया l इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे, राकेश श्रीवास, रऊफ खान, राजकुमार यादव, गुडविन चार्ल्स, राजेश सहारिया, फिलिप एंथोनी आदि उपस्थित रहे l



