वल्र्ड रिकॉर्ड एक्सीलेंसी इंग्लैंड ने विकास शुक्ला का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण । निफा संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था द्वारा 21 से 24 सितंबर तक एक कॉन्फ्रेस एवं सम्मान समारोह का आयोजन भारत मंडपम दिल्ली एवं करनाल में किया गया। जिसमें पूरे भारत के अलग अलग राज्यों व 700 जिलों से करीब 1500 समाजसेवियों ने सम्मिलित होकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाई और सम्मान प्राप्त किया। इस अवार्ड के लिए भारत के सभी राज्यों के जिलों से एक पुरुष और एक महिला को चुना गया था, जिसमें जबलपुर से थैलेसीमिया एवं सिकलसेल की रोकथाम एवं इन बीमारी से पीडि़त बच्चों के बेहतर जीवन के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए थैलेसीमिया जनजागरण समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विकास शुक्ला एवं एन एस एस से दीक्षा चौरसिया को इस आयोजन में आमंत्रित कर वल्र्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सिलेंसी इंग्लैंड के सर्टिफि केट के साथ निफ ा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसको लेकर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाईयां दी।
इस अवसर पर मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वीडियो कॉल मेसेज से सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर सिंह कल्याण, इंग्लैंड से वल्र्ड रिकॉर्ड एक्सीलेंसी की टीम जापान अतिथि एवं निफा से प्रीतपाल सिंह पन्नू उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय एकता रैली का आयोजन किया गया, जो कि करनाल के मुख्य मार्गों और चौराहों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। इस रैली में सम्मिलित राज्य अपने अपने स्थानीय पहनावे के साथ शामिल हुए।



