मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस ने पुतला जलाया

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा भाई बहन के रिश्ते पर ओछी टिप्पणी करना उसकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। हर भाई बहन अपनी मर्यादा जानते हैं।
कोष्टा ने कहा कि मंत्री जी अपने कार्यकर्ताओं पर टिप्पणी करने के बजाय विपक्ष के ऊपर टिप्पणी न करें मंत्री क्या जाने हमारे भाई बहन बेटी का रिश्ता क्या होता है। उनका यह कृत्य बेहद शर्मनाक है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है कांग्रेस ने मंत्री के इस कृतय के खिलाफ उनके पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की ।


