जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने विधानसभा के तीन वार्डो में किया जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण। जबलपुर में, फ्लाई-ओवर, मदन महल स्टेशन टर्मिनल, एयरपोर्ट का नया भवन, रिंग रोड जैसी अनेक परियोजनाएँ एक साथ चल रही हैं।पहले दस वर्ष, काँग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए का शासन था। आवश्यक फंड्स उपलब्ध नहीं थे। इसीलिये इन सभी परियोजनाओं में इतना विलंब हुआ पर जैसे ही 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो, इन सभी परियोजनाओं को गति मिली है और आपके सामने विकास की ओर बढ़ता हुआ जबलपुर दिख रहा है, यह बात पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने जनसंपर्क के दौरान कही। सिंह ने शुक्रवार को गुप्तेश्वर, शंकरशाह एवँ सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया। सिंह ने कहा सरकारे तो पहले भी बनी केंद्र में हो प्रदेश में दोनों जगह लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा है पर आपको अंतर साफ दिखाई दे रहा होगा कि 2003 के पहले का मप्र और 2014 के पहले हमारे देश की क्या हालत थी पर आपने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया और उसका परिणाम हुआ कि मप्र में और देश मे जब भाजपा की सरकार बनी तो चहुमुंखी विकास दिखने लगा। आज जबलपुर की ही बात करे तो शहर से जुड़ने वाली सभी सड़के, बायपास विकसित हो गए है आप जबलपुर से बाहर किसी भी दिशा में जाएंगे तो आपको फोरलेन सड़क ही मिलेगी। भाजपा की सरकार बनने के बाद अमूलचूल परिवर्तन हुए है और विकास की इस कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए और पश्चिम विधानसभा को भी विकसित विधानसभा बनाने के लिये आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और मुझे मिलेगा ऐसा मेरा विश्वास है।

श्री सिंह ने गुप्तेश्वर वार्ड के कृपाल चौक, दशमेश द्वार रोड से महानददा, रॉकफोर्ड स्कूल के सामने से, गुरुद्वारा हाथीताल, जनता डेरी, हाथीताल, मयूर स्वीट के सामने से नर्मदा भवन, LIG, कैलाशपुरी दुर्गा मंदिर में एवँ शंकर शाह वार्ड के आजाद चौक रामपुर, पटेल मोहल्ला तिराहा, पीपल चौधरी मोहल्ला, पानी की टंकी के पीछे, चौधरी मोहल्ला, रामनगर, चित्रांश स्कूल रोड, अवंती विहार रोड, रामनगर शिव मंदिर, रामनगर तिराहा, दुर्गा नगर, भट्टा कुआं रोड, दुर्गा नगर रंगमंच, वर्मा डेरी, पराठा ग्राउंड, सरस्वती विहार, छापर मेन रोड के साथ सरदार वल्लभभाई वार्ड के नेपाली बाड़ा, चंदन सिंह का बाड़ा, गोपाल गली, बादल किराना, तलैया, त्रिमूर्ति मंदिर, शिव मंदिर से हंसा किराना तक जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर रजनीश यादव, कौशल सूरी,शैलेन्द्र विश्वकर्मा, राहुल खत्री, निशा संजय राठौर, पूनम प्रसाद, इंदरजीत कुँवरपाल सिंह शेरू, मीना मरकाम, ललिता सिंह, सीमा सिंह, भारत यादव, तुलसी दुबे, आदर्श यादव, वीरेंद्र पटेल, मुकेश सेन, मोहित बावरिया, ए के प्रदीप, सिया सारण वर्मा, अशोक पटेल जी, मनोज यादव , गौरव शर्मा, सनी पांडे, पदम मिश्रा पांडुरंग सुनार, सचिन प्रजापति, अंकित प्रजापति, रणजीत सिंह , विजय सिंह ठाकुर , शंकर विश्वकर्मा , ब्रह्मा वैरागी, अजीत सिंह सीटू, अमन बिंद्रा , रमिंदर् सिंह, सागर मिश्रा , रवि शर्मा मासाब , राजेश केसरवानी, गोपाल गुप्ता, उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88