जबलपुर दर्पण

बड़ेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, जबलपुर में “एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव जबलपुर 2025” का सफल आयोजन

जबलपुर दर्पण । बड़ेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, जबलपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ई-सेल, आईआईटी खड़गपुर के सहयोग से “एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव (EAD) जबलपुर 2025” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में स्टार्ट-अप, नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. सौरभ बड़ेरिया के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक डॉ. राजीव खत्री द्वारा की गई, जिन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन से छात्रों को आधुनिक तकनीकों, नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में एजियस टेक्नोलॉजीज, बेंगलुरु के सह-संस्थापक एवं सीईओ श्री सुरज वर्नेकर तथा पीसी एडवाइजरी की संस्थापक एवं निदेशक सुश्री प्रीति चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। दोनों विशेषज्ञों ने छात्रों को नवाचार, स्टार्ट-अप निर्माण, उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं तथा करियर में उद्यमिता के महत्व पर गहन जानकारी प्रदान की।

अतिथियों का सम्मान संस्थान की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निहारिका यादव द्वारा किया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मक सोच और उद्योग-उन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

इस सफल आयोजन में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ शर्मा, आईटी विभागाध्यक्ष प्रो. विशाल परांजपे तथा प्रो. जोहेब हसन सहित संपूर्ण संकाय टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88