जबलपुर दर्पण

स्वर्णकार समाज का राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन

जबलपुर दर्पण । समस्त स्वर्णकार समाज का राष्ट्रस्तरीय परिचय सम्मेलन दत्त मंदिर, जबलपुर में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न प्रांतों से विवाहयोग्य लगभग सौ लड़के-लड़कियों ने अपने परिचय पत्र जमा करके जानकारियों का आदान-प्रदान किया।अभिभावकों और रिश्तेदारों के मार्गदर्शन में युवा अपने सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश में नज़र आए। अतिथियों ने समस्त स्वर्णकार समाज की एकता और बिना दहेज़ के, आडंबररहित, सादगी तथा गरिमापूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम पर ज़ोर दिया। समाज के आराध्य महाराजा अजमीढ़ देव जी के जन्मोत्सव समारोह से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मंगलाचरण में राजस्थानी नृत्यांगना अर्चना खंडेलवाल ने भक्ति नृत्यों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम की अधिकतर व्यवस्था मातृशक्ति ने संभाली। विशिष्ट अतिथियों में विभिन्न प्रांतों से पधारे श्रीमती बालेंदु सोनी, श्रीमती सीता देवी सराफ, सर्वश्री शेखर सोनी, घनश्याम सराफ, शंकरलाल सोनी, राजेश सराफ, संजय सराफ,लकी सोनी, मनोज सराफ आदि थे। मंच संचालन सिद्धेश्वरी सराफ “शीलू” ने तथा आभार प्रदर्शन राजेश सराफ ने किया। कार्यक्रम का समापन स्वर्ण सरोवर गीतमाला के सुंदर भक्तिगीतों और दिलकश फिल्मी नग़मों से हुआ। डॉ पुरुषोत्तम सराफ, बद्री विशाल सोनी,मंजू सोनी, स्नेह सोनी, अंजना सराफ, प्रिया, नीता, उर्मिला सोनी आदि समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88