प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मोत्सव पर हंसराज कॉलेज में कवयित्री सम्मेलन का भव्य आयोजन

दिल्ली जबलपुर दर्पण । महिला काव्य मंच एवं हिन्दी विभाग, हंसराज महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 30 सितंबर 2025, मंगलवार को मदन मोहन मालवीय सभागार में कवयित्री सम्मेलन का उत्कृष्ट एवं सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला काव्य मंच की वैश्विक अध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह राय ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित श्री गजेन्द्र सिंह यादव (विधायक, महरौली) अपरिहार्य कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, जबकि कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवयित्री अलका सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष तृप्ति अग्रवाल एवं प्रदेश सचिव केनुप्रिया अत्रे ने किया। आयोजन का संयोजन महिला काव्य मंच दिल्ली प्रदेश इकाई एवं हिन्दी विभाग, हंसराज कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। हिन्दी विभाग प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। तत्पश्चात उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली जिला इकाई अध्यक्ष उर्मिल गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर डॉ. नीतू सिंह राय, अलका सिन्हा, तृप्ति अग्रवाल, केनुप्रिया अत्रे, सुषमा सिंह, उर्मिल गुप्ता एवं उर्वी उदल ने अपनी सुमधुर रचनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ. नीतू सिंह राय ने महिला काव्य मंच के संस्थापक नरेश नाज़ के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि संस्था आज भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर महिला सृजनशीलता को प्रोत्साहित कर रही है।
दिल्ली में अचानक हुई भारी वर्षा के बावजूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हंसराज कॉलेज के विद्यार्थियों ने कवयित्रियों की काव्यपाठ प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और पूरे समय उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।



