जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विवेक कृष्ण तनखा ने ली राज्ससभा सदस्य के रूप में शपथ

जबलपुर दर्पण। विवेक कृष्ण तनखा को संसद भवन में पीठासीन सभापति, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा उनके मध्यप्रदेश से पुनः राज्यसभा में 6 वर्षो हेतु चयनित होने पर शपथ दिलाई गयी। श्री तनखा का पहले 6 वर्षों का कार्यकाल 30 जून 2022 की समाप्ति से पहले उन्हें पुनः मध्यप्रदेश के कोटे से कांग्रेस द्वारा राज्यसभा हेतु मनोनीत किया गया था। शपथ लेने के पश्चात् श्री तनखा ने कहा कि सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश कमलनाथ द्वारा उनके पहले कार्यकाल की सफलता के उपरांत उन्हें एक बार फिर से राज्यसभा सांसद की जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है वे उस पर दोगुनी ताकत के साथ कार्य करते हुए समाज और देशहित के कार्य करते रहेंगे।
श्री तनखा के राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर पूरे मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का उदय हुआ है। उन्हें पूरे देश और जबलपुर के गणमान्य नागरिकों द्वारा इस सफलता हेतु बधाईयाँ प्रेषित की गयी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88