जबलपुर दर्पण

औषधि निरिक्षक ने दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । शुक्रवार को औषधि निरिक्षक देवेंद्र जैन ने नगर कि दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया । जहा पर दुकानों में दवाओं के भंडारण, रिकॉर्ड संधारण, बिलिंग व्यवस्था और लाइसेंस की शर्तों का गहन परीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस दवा बेचना, बिना पर्चे दवा देना या किसी भी अनियमितता पर लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है।

लाइसेंस और नियमों का पालन

देवेंद्र जैन ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपने लाइसेंस की सभी शर्तों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को दी जाने वाली दवाओं के संबंध में विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया। निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि दवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और औषधि प्रशासन की टीम समय-समय पर निरीक्षण करती रहेगी।

जनता के लिए संदेश

औषधि निरीक्षक ने नागरिकों से अपील की हे कि वे बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवा न लें। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की जानकारी विभाग को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम

निरीक्षण के दौरान देवेंद्र जैन ने साफ संदेश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस रद्द या निलंबित किया जा सकता है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि जिले में दवा सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88