आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सम्पन्न
जबलपुर दर्पण । तेंदूखेड़ा,विधानसभा के सिहोरा मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से देश में चल रही भारत आत्मनिर्भर संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के सांसद चौधरी दर्शन सिंह के साथ तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल पूर्व विधायक भैयाराम पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष रामसनेही पाठक पूर्व उपाध्यक्ष राय वीरेंद सिंह की उपस्थिति में उपस्थित सभी व्यापारी वर्ग से स्वदेशी अपनाने की बात कही पूर्व विधायक भैयाराम पटेल के द्वारा विधानसभा क्षेत्र को कृषि प्रधान क्षेत्र के साथ संबोधित करते हुए अपनी खेती से उपज करके स्वदेशी आपने की बात को गंभीरता शैलियों उदाहरण के तौर पर सब्जी फल जैसी वस्तुएं खुद किसान साथ अपनी अपनी खेती में उपज करके बाजारों में आरही विदेशी फल सब्ज़ियों दे दूर रहे बाजारों पर निर्भर न रहे आत्मनिर्भर बने,
विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने भी अपने उद्बोधन में अपने पूर्वजों का उदहारण दिया और बताया कि हमारे पूर्वजों ने कभी विदेशी वस्तुओं का उपयोग नहीं किया उन्होंने भी स्वदेशी वस्तुएं अपनाई और अपने देश की रक्षा की विधायक श्री पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी की इस संकल्प यात्रा को सभी व्यापारी वर्ग से सार्थक और सहयोग से सफल बनने की उम्मीद का आश्वासन लिया
जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक ने संकल्प यात्रा में उपस्थित व्यापारी वर्ग को संबोधित करते हुए हमारे देश की आजादी में शहीद हुए मातृ भूमि के वीरों को शामिल कर बताया कि कैसे उन्होंने अंग्रेजों को भगाने में स्वदेशी को प्रमुखता दी और स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर हम स्वास्थ जीवन जी सकते है क्योंकि हम हमारी जीवन पद्धति को पीछे छोड़ चुके है और जीवन पद्धति को पीछे छोड़ने में हमको बहुत नुकसान है जिसमें अनेकों प्रकार की बीमारियों का भी हमको सामना करना करना पड़ रहा है इसलिए स्वदेशी अपने में ही हमारी भलाई है
इस क्रम में मुख्य वक्ता सांसद चौधरी दर्शन सिंह के द्वारा स्वदेशी अपनाने को लेकर बताया कि सबसे पहले तो हमको अपनी भाषा स्वदेशी करना आवश्यक है सांसद श्री चौधरी ने विदेशी भाषा को लेकर एक अच्छा उदाहरण दिया सांसद द्वारा बोला गया कि आपका बेटा बेटी कॉन्वेंट स्कूल में अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त तो कर रहे है परंतु अपने कभी अपने बच्चों से पूछा कि आपको सपने अंग्रेजी में आए क्या ,तो इसी प्रकार से हम विदेशी वस्तुओं का उपयोग तो करते है परंतु उनसे हमको ओर हमारे देश के कल्चर प्रकृति को सिवा नुकसान के कुछ नहीं मिल सकता इसलिए लोकल को वोकल बनाना जरूरी है और सांसद श्री चौधरी ने बोला कि ऐसे हमारे प्रधानमंत्री है जो इस आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्पित है जिससे कि हमारे देश की पद्धति को बरकरार रख सके सांसद ने खुद की बुंदेखंडी को भी स्वदेशी बताकर गर्व महसूस करना बताया बोले में अंग्रेजी से एम ए करके बैठा हु पर सदन में भी अपने बुंदेलखंडी का उपयोग करता हूं क्योंकि मुझसे गर्व होता है जब में स्वदेशी वस्तुएं स्वदेशी भाषा का उपयोग करता हूं सांसद चौ,दर्शन सिंह ने सभी से हाथ अंगे करकर संकल्प लिए कि स्वदेशी ही अपनाएंगे
कार्यक्रम में मुख्यातिथियों साथ जिलापंचय सदस्य धनंजय पटेल,देवेंद्र गंगोलिया भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राहुल कौरव जनपद सदस्य मोनू यादव भाजपा नेता राव शैलेश सिंह तेंदूखेड़ा विधानसभा पांचों मंडलों के मंडल प्रताप सिंह पटेल (मोनू भाई),बृजेंद्र पटेल, ईश्वर गुर्जर ,सोनू महाराज, सीमंत राजपूत के साथ साथ अन्य भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं सदस्य जन उपस्थित रहे



