जबलपुर दर्पण

प्रदेश के सभी कर्मचारियों की समस्याएं शीघ्र होगी समाप्त

बरेला जबलपुर दर्पण । भोपाल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा वल्लभ भवन के सामने भोपाल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा राज्य सरकार सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखकर विभिन्न कर्मचारी संवर्गों की वेतन में विसंगति,ग्रेड पे, पदनाम परिवर्तन के लिए सेवानिवृत्ति वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मिलित कर एक नया कर्मचारी आयोग का गठन होगा जो कर्मचारी की लंबित समस्याओं को हल करेगा जबलपुर तहसील अध्यक्ष रजनीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री ने यूपीएससी की तर्ज पर मध्य प्रदेश में एक परीक्षा आयोजित करवा कर सभी विभागो में अलग-अलग पदों को भरने के लिए कहा है साथ ही पुलिस विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने की घोषणा की है जबलपुर तहसील से अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी,आलोक अग्निहोत्री, धनराज सिंह ब्रछलिया, रजनीश पांडेय, सतीश वरकडे,योगेन्द्र मिश्रा,सुशील गुप्ता, राजाराम डेहरिया, अरुण पटेल, राजू मस्के , नेतराम झरिया, महेश कुलस्ते, अजीत वर्मा, अमित शुक्ला, प्रशांत सोनदिया, नरेश शुक्ला, बृजेश मिश्रा, आकाश गुप्ता आदि दीपावली मिलन समारोह में राजधानी भोपाल में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88