माता गुजरी महिला महाविद्यालय में सहकारी प्रशिक्षण केंद्र जबलपुर द्वारा “सहकारिता से समृद्धि” विषय पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण । माता गुजरी महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग एवं सहकारी प्रशिक्षण केंद्र कटंगा, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं उन्मुखी कार्यशाला के विजेताओं को 29 अक्टूबर 2025 को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता झाम्ब एवं रजिस्ट्रार डॉ. सत्येंद्र कुररिया के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।निबंध प्रतियोगिता में पलक टंडन ने प्रथम, राशि जैन ने द्वितीय तथा प्रज्ञा सुमन प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में श्री वी.के. बर्वे (प्राचार्य, सहकारी प्रशिक्षण केंद्र जबलपुर), श्री यशोवर्धन पाठक (पूर्व प्राचार्य), आर. बाजपेई, जय कुमार दुबे (जिला सहकारी प्रशिक्षक) एवं एम.पी. दुबे (लेखापाल, सहकारी प्रशिक्षण केंद्र) ने छात्राओं को सहकारिता आंदोलन की भूमिका, महत्व एवं व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराया तथा उन्हें सहकारी संस्थाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रत्ना वर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत कला संकाय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति मिश्रा और वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणा पाठक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।इस अवसर पर डॉ. कीर्ति बाजपेई, प्रभा पहाड़िया, डॉ. सपना श्रीवास्तव, डॉ. अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. मंजूषा सरावगी, डॉ. अल्पना सिंह, हर्षिता चौरसिया, राफेल परस्ते और विकास सर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रीता मुखर्जी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में राकेश तिवारी एवं डॉ. भारती रजक का विशेष योगदान रहा।



