जबलपुर दर्पण

सिहोरा की दो दिन की बच्ची को मिला नया जीवन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में एक बार फिर जीवन सुरक्षा को लेकर अथक प्रयास किया गया हैं। जहां मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संतोष वरकड़े ने प्रशासन की मददत से क्षेत्र की दो दिन की जन्मी नन्ही बच्ची को नई जिंदगी देने का सफल काम किया है। डॉ ने बताया कि बच्ची के हृदय में छेद होने की जानकारी मिलते ही विधायक संतोष वरकड़े ने तत्काल पहल की और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराते हुए उसे हृदय उपचार के लिए मुंबई के नारायण अस्पताल भेजवाया।

06 नवम्बर दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे के दौरान डुमना एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस की सहायता से बच्ची अपने परिजनों के साथ मुंबई रवाना हुई।
इस दौरान विधायक संतोष वरकड़े स्वयं मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रशासनिक टीम ने अवकाश के दिन भी सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की ताकि बच्ची के इलाज में कोई देरी न हो पाए।

विधायक संतोष वरकड़े ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की संवेदनशील नीतियों का परिणाम है कि आज प्रदेश में गरीब परिवारों के बच्चों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में तत्परता से संपन्न कराया गया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी विधायक संतोष वरकड़े के इस प्रयास की भरपूर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि यह कार्य जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक है और सिहोरा विधानसभा को ऐसे संवेदनशील प्रतिनिधि पर गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88