जबलपुर दर्पण

अजित वर्मा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से आशीष शुक्ला और संजय साहू सम्मानित

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले में देखा जाय तो आज के दौर में पत्रकारिता बेहद चुनौती भरी है। जहां पत्रकारों के सामने अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वाह करना बेहद चुनौती पूर्ण हो गया है। आज पत्रकारों को भी कई तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ता है। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार स्व.श्री अजित वर्मा जी जिनकी स्मृति में हम यहां एकत्रित हैं उन्होंने शहर हित में विपरीत परिस्थितियों में प्रयासों की पराकाष्ठा की। जिसका परिणाम है कि आज महारानी दुर्गावती एवं राजा शंकर शाह एवं रघुनाथशाह के बलिदान के प्रति अलख जगाने का कार्य श्री वर्मा जी ने किया है। आज बहुत से लोग साथ देने के लिए खड़े हैं लेकिन स्वर्गीय श्री वर्मा जी ने विपरीत परिस्थितियों में ये कार्य करके दिखाया है। संस्कारधानी कभी भी श्री अजित वर्मा जी के योगदान को भुला नहीं सकती। देखा गया हैं कि पत्रकारों पर कई बार संकट के क्षण भी आते हैं। ऐसे विषम समय में जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके साहस की प्रशंसा होना चाहिये। इस आशय के विचार आज मित्र संघ द्वारा आयोजित अजित वर्मा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने व्यक्त किये।
साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था मित्रसंघ के संस्थापक व जबलपुर पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा दैनिक जयलोक के संस्थापक श्री अजित वर्मा जी की स्मृति में पत्रकारिता पुरस्कार समारोह बुधवार को होटल समदडिय़ा बारात रोड़ में आयोजित किया गया। जिसमें पत्रकार श्री अजित वर्मा जी की स्मृति में पत्रकारिता पुरस्कार इस वर्ष दैनिक यशभारत के संचालक आशीष शुक्ला तथा हरिभूमि आईएनएच समाचार चैनल के ब्यूरो प्रमुख संजय साहू को दिया गया। सम्मानित पत्रकारों को अतिथियों ने शॉल, श्रीफल सम्मान पत्र तथा 11000 रु. की सम्मान निधि भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद महाराज जी ने कहा कि अजित वर्मा जी के शंकराचार्य स्वामी स्वारूपानंद जी सरस्वती के अभियानों में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि के विषयों में जब भी बैठक होती थीं, तब उन्हें बुलाया जाता था। उन्हें धर्म और संस्कृति के बारे में कॉफी अच्छा ज्ञान रहा। जिस वजह से धर्म सभा की बैठकों में उन्हें विशेेष रूप से आमंत्रित किया जाता था। उनकी धर्म के प्रति अच्छी समझ रखने की वजह से सरकार और संतों के बीच होने वाले संवादों में उन्हें शामिल किया जाता था। वे हमारे विशेष सहयोगी रहे हैं नर्मदा स्वच्छता पर कई अभियानों में उनका सहयोग रहा है। उन्होंने सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए बहुत प्रयास किया है।

मुख्य अतिथि लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री अजित वर्मा ने जो हस्ताक्षर किए हैं, वो वक्त के साथ और चमकते जायेंगे। समाज की उन सभी नकारात्मक और अजीब स्थितियों को समेट कर समाज को कुछ देना उनके लिए एक बड़ी चुनौती रही है। एक स्वाभाविक पत्रकार या कहें कि पत्रकारिता के एक संस्थान थे । अजित वर्मा वो जानते थे शहर की नकारात्मकता को कैसे दूर किया जाए। विपरीत परिस्थिति में कैसे काम करना हैं वो बखूबी जानते थे। उन्होंने ही आवाज़ उठाई और वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे महानायकों के बलिदान को उनके ही कारण आज जग जानने लगा है। इसी कड़ी में अब जल्द जबलपुर एयरपोर्ट का नाम भी वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर किया जाने वाला है। स्वर्गीय श्री अजित वर्मा जी को उनकी स्मृतियों से शहर की जनता उन्हें नहीं भूलेगी।
विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि पुराने समय को फिर से जीने का समय मिला है । जब अखबार कार्यालय के जिस टेबिल पर अजित वर्मा मुझे लिखना सिखाते थे। श्री वर्मा जी की सरकारों में अपनी अच्छी पैठ होने के बावजूद ज़हां भी उन्हें कुछ कमी लगती वो बेखौफ लिखा करते थे। उनके लिखे लेखों को आधार बनाकर मैं विधानसभा में कई प्रश्न पूछा किया करता था।
प्रिंट मीडिया से सम्मान पाने वाले पत्रकार आशीष शुक्ला ने कहा कि मेरे पिता तुल्य पत्रकार श्री अजित वर्मा जी के नाम का सम्मान मुझे मिला है। मैं इस वक्त अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ और मैं विश्वास दिलाता हुॅं, कि उनके नाम पर कभी आंच नहीं आने दूँगा। मैं कभी पत्रकार बनना नहीं चाहता था, मैं अपने पिता को खाना देने जाया करता था, वहां मैं अजित वर्मा जी को सुनता था। वहीं से मुझे प्रेरणा मिली और मैं आज विश्वास नहीं कर पा रहा हूँ कि मुझे आज उनके नाम का पुरस्कार प्राप्त हो रहा है।

वहीं इलेक्ट्रानिंक मीडिया से सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकार संजय साहू ने कहा कि जो भी सीखा है अजित वर्मा जी से ही सीखा है। समाज के कमज़ोर तबके के साथ खड़े होकर उनका हौंसला बनना उन्हीं ने सिखाया है।

इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आशीषदाता ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद महाराज जी, मुख्य अतिथि लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह, अध्यक्ष महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू एवं विधायक अजय विश्नोई, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, डॉ. राजेश धीरावाणी, विशिष्ट अतिथि रहे। पार्षद हर्षित यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार जगत के लोग तथा अन्य वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर श्री अजित वर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मित्रसंघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद शेकटकर ने श्री अजित वर्मा जी के कार्यों तथा उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। तथा अतिथियों का स्वागत परितोष वर्मा ने किया, कार्यक्रम का संचालन सत्यम तिवारी ने किया।

सच्चिदानंद शेकटकर अध्यक्ष मित्रसंघ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88