जबलपुर दर्पण

गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव पर चहुंओर बिखरे सद्भावना,सेवा और उल्लास के रंग

जबलपुर दर्गुपण। नगरी ऐतिहासिक सिख तीर्थ स्थल श्री झाड़ साहिब तरणतारण पंजाब के विख्यात रागी जत्था भाई मंगत सिंह एवं भाई परगट सिंह इलाही सुरों में गुरुवाणी का अमृतरस घोल रहे थे “धरती भई हरियावली जित्थे मेरा सतगुरू बैठा आए, से जंतु भए हरियावले जिन मेरा सतगुरू देखया जाए”।अवसर था श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पवित्र प्रकाशोत्सव समारोह का।
अपनी विश्व पद यात्राओं के दौरान पूरी दुनिया को विश्व बंधुत्व, मानव कल्याण और विश्व शान्ति का इलाही पैगाम देने वाले सिख धर्म के प्रवर्तक और प्रथम गुरु,जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज पवित्र 556 वा पवित्र प्रकाशोत्सव गुरुपर्व समारोह सदर स्थित गैरिसन मैदान, पेंटी नाका में भव्य कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर आदि कार्यक्रमों के साथ अपूर्व उल्लास, आस्था,सेवा और सद्भावना भरे माहौल में मनाया गया। यहां विद्वान गुरुवाणी मीमांसक ज्ञानी विशाल सिंह, मंजीसाहिब श्री हरिमंदर साहिब अमृतसर पंजाब ने कहा कि गुरुनानक ने आजसे पांच सौ साल पहले अपनी सूक्ष्म दृष्टि से अन्वेषण कर बताया कि इस सृष्टि में लाखों ब्रह्माण्ड, धरती और आकाश हैं, इनका पालनहार ईश्वर एक ओंकार अर्थात ईश्वर एक ही है इसलिए उनका नाम जपो कर्म करो और बांट कर छको का पावन संदेश आज कहीं अधिक प्रासंगिक है। इस मौके पर जत्थेदार कुलदीप सिंह बंसल के नेतृत्व में प्रधान साहब प्रताप सिंह विरदी, सुखबिंदर सिंह रील, जतिंदर सिंह सैनी, इंदरपाल सिंह सेहमी, काके आनंद एवं प्रबंधक कमेटी ने वरिष्ठ समाजसेवी सरदार प्रदीप सिंह भोगल, सरबजीत सिंह मैनी, जोगा सिंह एवं मंजीत सिंह सी. एस. पी. इ. ए.डब्लयू भाई को शाल एवं अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हुजूरी रागी जत्था भाई नरिन्दर सिंह, भाई सतनाम सिंह सहित माता गुजरी महाविद्यालय एवं गुरु गोबिंद सिंह खालसा विद्यालय के छात्रों ने गुरुवाणी शबद कीर्तन पेश कर गुरुजी का यश अर्चन किया । यहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण सर्वश्री श्री राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग, रत्नेश सोनकर, अशोक रोहाणी, जगत बहादुर सिंह अन्नू, विनय सक्सेना, रिंकू विज,संजीव जैन, काके आनंद, कुंवरपाल सिंह शेरू, काके गूमर आदि ने गुरु घर में हाजिरी भरी ।सभा द्वारा इनका सिरोपा प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एम एस नागी ने तथा प्रधान साहब प्रताप सिंह विरदी ने आभार व्यक्त किया । यहां हर वर्ग और धर्म के हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में गुरु का लंगर ग्रहण कर सर्व धर्म सौहार्द और गुरुनानक के मानवीय एकता के संदेश को सार्थक किया। सिख नारी मंच द्वारा श्रीमती ब्रिज कौर आनन्द के नेतृत्व और चिकित्सक दल की सघन देखरेख में यहां पीड़ित मानवता की सेवार्थ रक्तदान शिविर लगाया गया । पंजाब के बाढ़ पीड़ितों हेतु दसबंध सिख सेवा समिति के सूत्रधार अजीत सिंह नैयर सीटू द्वारा पांच लाख दो हजार रुपए एवं जबलपुर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रजिंदर सिंह छावड़ा द्वारा चार लाख चौबीस हजार रुपए की राशि भेंट की गई।
दूसरी तरफ, श्री गुरु नानक देव जी के जबलपुर आगमन का साक्षी ऐतिहासिक गुरुद्वारा मढ़ाताल में आज प्रातः 4.30 बजे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा । लंबी कतारों में लगकर मत्था टेक कर मन की मुरादें मांगी गई । मिष्ठान का वितरण किया गया और आकर्षक विद्युत रोशनी से साज सज्जा की गई । रागी जत्था भाई नरिंदर सिंह ने आदा दी वार का विशेष कीर्तन पेश किया। अनन्य सेवादार प्रितपाल सिंह पॉली और परमजीत सिंह अरोरा को सिरोपा से सम्मानित किया गया । उपनगरीय क्षेत्र ईस्ट लैंड खमरिया गुरुद्वारा सहित विभिन्न गुरुद्वारों में भी प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गुरुद्वारा श्रीगुरुग्रंथ साहिब भवन प्रेमनगर, अधारताल, रांझी, खमरिया के साथ ही सिंधु समाज द्वारा गीता धाम गौरीघाट, लाल माटी एवं भरतीपुर आदि क्षेत्रों से गुरुनानक देवजी का यश अर्चन करते हुए भोर बेला में कीर्तनी प्रभात फेरियां निकाली गईं, जिनका फल मिष्ठान के साथ घर घर स्वागत किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88