युवा कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन कर किया चुनाव आयुक्त का पुतला दहन।

जबलपुर दर्पण । पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज रद्दी चौकी पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के आव्हान पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें भाजपा एवं चुनाव आयोग पर लोकतंत्र से खिलवाड़ करने के आरोपों के विरोध में युवा कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उवैस अंसारी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया यह आयोजन कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा और कर्नाटका में भाजपा-चुनाव आयोग की मिलीभगत से मत चोरी के आरोप के समर्थन में किया गया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर प्रदर्शन रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर नारे बाजी करते हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष उवैस अंसारी ने कहा, “भाजपा सरकार और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम उनकी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।” उन्होंने आगे कहा, “ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने तथ्य रखे हैं कि हरियाणा चुनाव की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी हुई है और भाजपा के लिए मतदाताओं के आंकड़ों में हेराफेरी की गई है। हमें लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहना है।”कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद गुलाम हुसैन, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अदनान अंसारी, आशिफ इकबाल, निहाल मंसूरी, आबिद मंसूरी, सफीक अंसारी, जय अहीरवार, हर्षित सिंह ठाकुर, शेरू मंसूरी, ज़ैद अंसारी, सोहेल ख़ान मोनू, अचलनाथ चौधरी, अज़हरुद्दीन अंसारी, ज़मन अंसारी, आदि उपस्थित थे



