विशेष संपर्क विभाग, विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण । महाकोशल प्रांत विशेष संपर्क विभाग, विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक 8 नवम्बर को संपन्न हुई। इस बैठक में महाकोशल प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने संगठन के विविध विषयों पर विचार-विमर्श किया।कार्यशाला में सामाजिक संपर्क, स्वाबोध, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर गहन मंथन किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इस अवसर पर विशेष संपर्क विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख श्री जुगराज धर जी एवं विश्व हिंदू परिषद के श्री उमेश मिश्रा ने “विशेष संपर्क की भूमिका एवं करणीय कार्य” विषय पर अपने विचार रखे और विभाग की आगामी कार्ययोजना तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।बैठक में प्रांत अध्यक्ष सुनील भागचंदानी, दिनेश सिंह, प्रो. उज्ज्वल सिंह, चंद्रकांत मिश्रा, मनीष भार्गव, सुरजीत सिंह, डॉ. शिवव्रत महंती, श्याम त्रिपाठी, एड. प्रकाश भौमिक, नवीन सिंह, सुभाष पांडेय, अमित बबेले, रोहित चौकसे सहित प्रांत के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।



