जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कमलनाथ सरकार के राजस्व और परिवहन मंत्री की मानवता रास्ते में घायल अवस्था में पड़े लोगों को लेकर पहुंचे अस्पताल

जबलपुर में शादी समारोह की पार्टी में शामिल होने के बाद दमोह होते हुए सागर भोपाल जा रहे थे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

दमोह ब्यूरो-9630278207. मध्यप्रदेश के मुखिया कमलनाथ सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मानवीयता का एक मामला रविवार को दमोह जिले की जनता को देखने को मिला है आपको बता दें कि शनिवार को जबलपुर में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा जी के बेटे की शादी समारोह की एक पार्टी थी जिसमें शामिल होने के लिए कमलनाथ सरकार का आधा दर्जन मंत्री मंडल शामिल हुआ था जिसमें राजस्व एवं परिवाहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी आए हुए थे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार की सुबह जबलपुर से भोपाल के लिए निकले थे जो दमोह जबेरा मार्ग से सागर होते हुए भोपाल जा रहे थे इसी दौरान दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले पुरनायऊ गांव के पास एक बाइक सवार दुर्घनाग्रस्त हो गई थी दुर्घनाग्रस्त होने के कुछ ही समय बाद उस मार्ग से परिवाहन मंत्री वहां से निकल रहे थे जिसे ही मंत्री जी की नजर घायल पड़े लोगों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल ही अपना काफिला को रोककर घायलों को अपने साथ में चल रहे वाहनों में बैठाकर जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां पर उनको भर्ती कराए जाने के साथ बेहतर इलाज दिए जाने के डॉक्टरों को निर्देश भी दिए जानकारी के अनुसार जबेरा थाना अंतर्गत जबेरा से जबलपुर मार्ग पर रामकिशन बर्मन लक्ष्मी बर्मन एवं कौशल्या बर्मन बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए कुछ ही समय बाद वहां से राजस्व एवं परिवाहन मंत्री अपने काफिले के साथ निकल रहे थे तो उन्होंने घायल लोगों को देखकर अपने काफिले को रोककर घायलों को अपने वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जबेरा में भर्ती कराया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने एवं बेहतर इलाज के निर्देश देने के बाद राजस्व एवं परिवाहन मंत्री सागर की ओर रवाना हो गए वहीं उनके आधा घंटे पहले ही शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी भी शादी समारोह से उसी रास्ते लौट रहे हैं लेकिन जब वो लौट रहे थे यह हादसा हुआ नहीं था लेकिन मंत्री जी जबेरा में ही थे जो जबेरा की रमसा छात्रावास का निरीक्षण किया और बच्चों से पूछा कि आप लोगों को कोई परेशानी तो नहीं है और कहा कि अच्छे से पढ़ाई करना और अच्छे अंक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन करना साथ ही जब इस हादसे की सूचना शिक्षा मंत्री को लगी तो वो भी घायलों का हालचाल जाने के लिए अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों को इलाज के लिए कहा साथ ही अस्पताल का भी निरीक्षण किया यह पहला मौका होगा जब मध्यप्रदेश शासन के दो दो मंत्री अस्पताल पहुंचे जहां दूसरे विभाग के अधिकारियों में भी हलचल मच गई वहीं दूसरी कमलनाथ सरकार के राजस्व एवं परिवाहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की दमोह जिले की जनता ने खूब सराहना की क्योंकि कमलनाथ सरकार के मंत्री श्री राजपूत जी ने मानवता की एक मिसाल पेश की है क्योंकि जिस रास्ते से वो आ रहे थे उस रास्ते कई राहगीर गुजरते हुए निकल रहे थे लेकिन घायल अवस्था में पड़े लोगों की किसी ने भी मदद नहीं की और मंत्री राजपूत जी अपने काफिला को रुककर घायलों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही इलाज के निर्देश दिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88