विशिष्ट सेवाओं हेतु सी एस पी श्री रवि चौहान सम्मानित

जबलपुर. बरगी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर अंकुश तथा अपराधों के उन्मूलन में विशिष्ट योगदान हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्री रवि चौहान जी को सम्मानित किया गया।नर्मदा ज्ञान मंदिर भेड़ाघाट में आयोजित सम्मान समारोह में संचालक श्री अरूण सिंह चंदेल, ब्रह्म सत्ता के संपादक डॉ एच पी तिवारी,भारत रक्षा मंच के सचिव श्री जीवेश पांडे,संगठित ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री सुनील मिश्रा,प्राचार्य श्रीमती सपना सिंह चंदेल, समाज सेवी श्री राम प्यासी,दामोदर विश्वकर्मा,सचिन पटेल,अंकित साहू,गोविंद विश्वकर्मा,सुमित प्यासी,सुनील रजक,सत्य नारायण चौकसे,रविकांत चौबे,सचिन दुबे,भावना गोस्वामी,सपना चौबे,राखी यादव,राजू अग्रवाल,रवीना ठाकुर,नंदिनी ठाकुर,रोशनी झरिया, हेमलता झारिया व सोनाली ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।



