संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा ताल में 05/11/2025 से चल रहीं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ का किया जा रहा हैं। ये आयोजन शिव मंदिर बाबा ताल प्रांगण सिहोरा में 5 नवम्बर बुधवार को कलश यात्रा, भागवत बैठकी, महात्म्य 6 नवम्बर दिन गुरुवार को सती चरित्र, सुखदेव आगमन 7 नवम्बर दिन शुक्रवार को ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र 8 नवंबर दिन शनिवार को श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव 9 नवम्बर दिन रविवार को बाल लीला एवं माखन चोरी, गोवर्धन पूजा 10 नवम्बर दिन सोमवार महारास लीला, श्री कृष्ण – रूक्मणी विवाह 11 नवम्बर दिन मंगलवार को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, कथा विश्राम 12 नवम्बर दिन बुधवार को हवन, कन्या भोजन एवं भंडारा का आयोजन किया जायेगा। कथा वाचन के दौरान – कथा व्यास पण्डित अंशुल कृष्ण जी महाराज श्रीधाम वृंदावन के द्वारा भक्ति का रसपान कराया जा रहा हैं। वहीं कथा आयोजन के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव पर आहिर नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति आकषर्ण का केन्द्र रही। इस आयोजक में आशीष यादव ,अमित परौहा ,सत्यम पटैल, राज यादव, अकुश सेन सहित सिहोरा नगर की पवन पुत्र म्यूजिक का शानदार भक्ति और म्यूजिक में सहयोग प्रदान रहा। स्थानीय लोगों ने मंदिर में संचालित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के इस आयोजन में पहुंच कर धर्म लाभ पाया और नाचते गाते कृष्ण जन्मोत्सव का आनन्द उठाया।



