बर्नाड जाॅर्ज एवं फेलिक्स बरला बने प्रांतीय सचिव जागरूक क्रिष्चियन मंच ने किया नवनियुक्त सचिवों का सम्मान

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेष जागरूक क्रिष्चियन मंच के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज नेपियर टाउन स्थित होली ट्रिनिटी चर्च में गत दिवस सम्पन्न हुए चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित सचिव श्री बर्नाड जाॅर्ज एवं संत पीटर एवं पॅाल महागिरिजा घर से निर्वाचित श्री फेलिक्स बरला को आज जागरूक क्रिष्चियन मंच के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया गया एवं उन्हे जागरूक क्रिष्चियन मंच के संभागीय अघ्ययक्ष श्री क्रिस्टोफर नरोन्हा की अनुषंसा पर श्री बर्नाड जाॅर्ज एवं श्री फेलिक्स बरला को क्रमषः प्रांतीय सचिव बनाया गया।
संघ ने बताया कि श्री बनार्ड एवं फेलिक्स के लम्बे समय से समाज के प्रति जागरूकता एवं सर्मपण भावना को देखते एवं उनकी समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा को देखते हुए ही जागरूक क्रिष्चियन मंच का पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर मंच के सभी पदाधिकारियों के साथ ही समाज के प्रबुध जनो, धर्मगुरूओं एवं धर्म बहनों के साथ ही समाज के लोगों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जेम्स अंथोनी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, फिलिपि अन्थोनी, एनोस विक्टर, सुधीर पावेल, अलबर्ट अन्थोनी, लाॅरेन्स मार्टिन, गुडविन चाल्र्स, सुनील रिचर्ड्सन, हेमन्त ठाकरे, राकेष श्रीवास, दिनेष गौंड़, आर.पी.खनाल, राजकुमार यादव, रऊफ खान, कुलदीप सिंह, तेजभान सिंह आदि ने उपस्थित होकर बधाई दी।


