बिहार चुनाव की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया जश्न

बरेला जबलपुर दर्पण । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी बरेला मंडल के द्वारा विधायक सुशील इंदु तिवारी के नेतृत्व में नगरपरिषद बरेला के अध्यक्ष प्रतीक दुबे के संयोजन में बरेला भाजपा मंडल में जीत का जश्न मनाया गया।भाजपा एवं एनडीए गठबंधन विकास का पर्यायवाची है। जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है निरंतर युवाओं एवं महिलाओं का सम्मान होता है, इसलिए जनता बार-बार भाजपा को चुनाव जीताती है, यह जीत भारतीय जनता पार्टी के हर उस कार्यकर्ता की जीत है, जो लगातार 5 साल अपने अपने बूथो पर विषम परिस्थितियों में भी डटकर सदैव जनता की सेवा में लगा रहता है,और उसकी सेवा में सदैव तत्पर रहता है, बिहार की जनता ने पूरे विपक्ष को यह संदेश दिया है की जनता के बीच में रहने वाले लोगों को ही जनता चुनती है, चुनाव सोशल मीडिया और हवा में नहीं, हमेशा बूथ पर जाकर लड़ना चाहिए,यह जीत मेरा बूथ सबसे मजबूत,और बूथ जीता चुनाव जीता, को चित्रार्थ करती है
कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष अर्पित जैन(गोलू) मुकेश साहू,मुनि विश्वकर्मा, मयंक साहू,अतीक बर्मन,महेश चक्रवर्ती,प्रवेश पटेल,अजय चौकसे, कृष्ण बर्मन, मैसी विश्वकर्मा,विनोद पटेल,नितिन पटेल, आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।



