फर्म संचालन को गिरफ्तार कर की जा रही हैं पूछताछ ,और हो सकते हैं बड़े पैमाने पर खुलासे

जबलपुर। फर्म संचालन के ऊपर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर पूछताछ पर वरूण कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी न्यू रामनगर अधारताल ने लिखित शिकायत कि वह फ्लेक्स बनाने का व्यवसाय करता है जबलपुर बुक पब्लिकेशन नाम की फर्म शिवम काम्पलेक्स उखरी चैराहे के पास स्थित है जिसका प्रोपराइटर कुमार शानू है जिसने हमे अपनी फर्म का मेम्बर बनाते हुये थे ।वहीं दिनांक 11-12-2020 को उससे 2500 रूपये फर्म में जमा कराये । और एक किट ब्रेल लिपि उपलब्ध करायी और किट में दिये हुये कागजों में छेद कर ब्रेल लिपि तैयार कर 100 पेपर फर्म में वापस देने के लिये कहा । जिसके बदले 4000 रूपये फर्म के द्वारा दिये जायेंगे । वहीँ बताया एवं 2 अन्य मेम्बर बनवाते हुये 5 हजार रूपये फर्म में जमा कराये जाने पर 500 रूपये प्रति मेम्बर के हिसाब से कमीशन दिया जाना बताया किया गया । जिस पर दिनांक 14-12-2020 को वह मेम्बर बनने से इंकार करते हुये अपने पैसे वापस मांगने फर्म कार्यालय पहुंचा । और फर्म के मैनेजर अजय अग्रवाल निवासी शांतिनगर, अनिकेत चौरसिया निवासी दमोहनाका कोष्टा मौहल्ला गोहलपुर, प्रिया उर्फ प्रियंका सोनी निवासी गंगानगर चौक गढ़ा ने उसके 2500 रूपये वापस नहीं किये । फर्म द्वारा जबलपुर बुक पब्लिकेशन मेम्बर बनाया जाकर 2500 रूपये प्राप्त कर वापस नहीं करते हुये उसके साथ ठगी करते हुये उसके द्वारा दिये गये । 2500 रूपये हडप लिये है। इसके अलावा आफरीन अंसारी निवासी न्यू आनंदनगर, रवि पटैल निवासी बापूनगर रांझी, सूर्य प्रकाश स्वामी निवासी बापूनगर रांझी, शिवम कुशवाहा निवासी मण्डला सहित अन्य कई लोगों से कम्पनी का मेम्बर बनाने के नाम पर 2500 रूपये का किट देकर पैसा वापस नही कर ठगी कर भाग गए।
इन सभी लोगों की शिकायत पर जबलपुर बुक पब्लिकेशन फर्म के प्रोपराइटर कुमार शानू, मैनेजर अजय अग्रवाल निवासी शांतिनगर एवं कम्पनी के स्टाफ अनिकेत चौरसिया निवासी दमोहनाका कोष्टा मौहल्ला गोहलपुर, प्रिया उर्फ प्रियंका सोनी निवासी गंगानगर चौक गढ़ा तथा अन्य के विरूद्ध धारा 420, 406 भादवि एवं 4, 6(1) म.प्र. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध करते हुये सरगर्मी से तलाश करते हुये जबलपुर बुक पब्लिेशन फर्म के मैनेजर अजय अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी शांतिनगर एवं फर्म में कार्यरत स्पनिल लखेरा उम्र 30 वर्ष निवासी शुक्रवारी बजरिया, कु. प्रिया उर्फ प्रियंका सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी गंगानगर चौक गढ़ा, अनिकेत चौरसिया उम्र 21 वर्ष निवासी दमोहनाका कोष्टा मौहल्ला गोहलपुर, को अभिरक्षा में लेते हुये नगद सवा लाख रूपये, एवं दस्तावेज जप्त करते हुये फरार जबलपुर बुक पब्लिकेशन फर्म के प्रोपराइटर कुमार शानू, एवं फर्म में कार्यरत अन्य आरोपी अनूप जैन, शैलेष दुबे, आनंद सिसोदिया की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



