मदन महल तेवर विस्थापित परिवारो को आवास योजना का नहीं मिल रहा लाभ

जबलपुर दर्पण । विगत 15 माह पूर्व मदनमहल पहाड़ी से लगभग 350 परिवारों को तेवर में विस्थापित किया गया था जिनकी वर्तमान में बड़ी ही दयनीय स्थिति है। विस्थापित के परिवार वालों को 6 बल्ली, 3 बांस, एक त्रिरपाल देकर छोड़ दिया गया था उस समय अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया कि भवन निर्माण करा दिया जाएगा, जो आज तक शासन से न कोई जन प्रतिनिधि पहुंचा, वहां के रहवासी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बरसात का पानी घरों में भरता है एवं रोज के जीवन में बहुत परेशानी हो रही है आप से हम सभी निवासरत परिवार को निवेदन करते है प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि एवं वर्तमान में एक त्रिरपाल एवं जमीrन का पट्टा दिलाए जाने की मांग की है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूनम प्रसाद, शक्ति शुक्ला, पवन साहू, अविनाश गुप्ता, सुनील झारिया, भूरा झारिया, भुवनेश्वर गुप्ता, राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।



