नगर सिहोरा के गौरव पहारिया का रणजीत क्रिकेट में ओडिशा चयन, शहर में सुंदरकांड व भंडारे के साथ जश्न

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । नगर सिहोरा के क्रिकेट प्रतिभा गौरव पहारिया का रणजीत ट्रॉफी क्रिकेट के लिए ओडिशा टीम में चयन होने पर पूरे नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनके मित्रों, परिजनों और प्रशंसकों ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न गौरी तिराहा में मनाया।उत्सव का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति के साथ हुआ। देर रात तक आयोजित कार्यक्रम में भंडारे का भी सुंदर आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। आतिशबाजी के बीच लोगों ने गौरव पहारिया की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मीडिया को बताया कि गौरव पहारिया का रणजीत क्रिकेट में चयन न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे सिहोरा नगर के लिए गर्व का विषय है। इसी खुशी को साझा करने के लिए सुंदरकांड पाठ, भक्ति गीतों और भंडारे का आयोजन किया गया।पवन पुत्र म्यूजिकल टीम ने सुंदरकांड और भक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष यादव, अरुण यादव, अंकुश सेन, विनायक सराफ, विवेक ठाकुर, शिवम बर्मन, राज यादव सहित अन्य सदस्यों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।गौरव पहारिया की इस उपलब्धि से पूरे सिहोरा नगर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।



