स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का सांसद ने उठाया मुद्दा

सीधी जबलपुरा दर्पण । लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं ख्यात प्राप्ति चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्रा ने लोकसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट लोक सभा पटल पर रखी। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार प्रत्येक व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो। इस दिशा में सराहनी पहल है। रिपोर्ट में स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े एवं उससे जुड़ी हुई विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई है। सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं प्रत्येक नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य के मद्देनजर रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसका उपस्थित सांसद ने मेज थपथपाकर कर अभिनंदन किया।



