जबलपुर दर्पण
ब्राम्हण विरोधी बयान पर आईएएस का पुतला जलाकर जताया विरोध

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा ने आई ए एस संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के विरुद्ध दिए गए अशोभनीय एवं आपत्तीजनक बयान की कठोर निंदा करते हुए संतोष वर्मा का पुतला आनंद कुंज गढ़ा में किया। इस अवसर पर महिला शक्ति भी नारी अपमान के विरुद्ध बड़ी संख्या में उपस्थित रही। पुतला दहन के साथ संतोष वर्मा के विरुद्ध तत्काल अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। ब्राह्मण महासभा ने कहा कि संतोष वर्मा की प्रवृत्ति प्रारंभ से ही अपराधिक रही है एवं उनके विरुद्ध धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े जैसे अपराधिक प्रकरण की जांच चल रही है जिसमें उनके विरुद्ध जांच भी एक ब्राह्मण अधिकारी द्वारा की जा रही है और इस प्रकार का बयान अपने विरुद्ध जा रही जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया है जो की साक्ष्य को प्रभावित करने का अपराध बनता है। पुतला दहन में आलोक मिश्रा सत्येंद्र ज्योतिषी संजय तिवारी कपिल दुबे राहुल दुबे रत्नेश मिश्रा गुड्डा त्रिपाठी आलोक उपाध्याय चंद्रशेखर शर्मा पंकज वैदेही अरविंद पांडे राकेश पचौरी अरुण दीक्षित नीलेश चौबे जीतू महाराज अखिलेश शर्मा आर के प्यासी रॉबिन तिवारी राहुल शुक्ला अरविंद बाजपेई शशांक पांडे संजय गौतम राहुल शुक्ला रत्नेश शर्मा बृजेश दुबे नीरज पाठक महिला मंडल से श्रीमती अभिलाषा दुबे श्रीमती संध्या बैरागी आदि उपस्थित रहे।



