जबलपुर दर्पण
251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 19 से 22 दिसम्बर तक

जबलपुर दर्पण। गायत्री परिवार द्वारा स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज के निर्माण, आध्यात्मिक मूल्यों के शिक्षण व वैदिक संस्कारों की पुनस्थापना हेतु यज्ञों के माध्यम से विभिन्न अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2026 माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस हेतू यह यज्ञ नारी सशक्तिकरण को समर्पित है। इस दिव्य यज्ञ में विभिन्न सस्कारों को निशुल्क संपन्न कराया जायेगा जो कि हरिद्वार से पधारे आचायो की टोली इस क्रम को सम्पन्न करायेगी। रक्तदान अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन यज्ञ स्थल पर रक्तदान कराया जाएगा। जिसे शासकीय अस्पतालों में जरूरतमदी हेतु रिजर्व रखा जाएगा। 30 नवंबर को दोपहर 11 बजे नगर के पूज्य संतों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन होगा। 20 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से देवआवाहन एवं यज्ञ प्रारम्भ होगा। सायं 4 बजे डॉ. चिन्मय पंड्या का उदबोधन 'उत्कृष्ट विचारों का समुच्चय है भारतीय संस्कृति" विषय पर होगा एवं इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया जावेगा। 21 दिसंबर को प्रातः यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे, सायंकाल 11000 दीपों का विराट दीप महायज्ञ होगा। 22 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।



