जबलपुर दर्पण
कांग्रेस नेता ने भोपाल में जीतू पटवारी से की मुलाकात

जबलपुर दर्पण। गोटेगांव नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी विभास जैन ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी से सौजन्य मुलाकात कर, कांग्रेस पार्टी की मजबूती हेतु अनेक विषयों पर चर्चा की।इसके अलावा कांग्रेस विधायक महेश परमार उज्जैन,फुदोलाल मार्को विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक झाबुआ विक्रांत भूरिया से भी अलग-अलग मुलाकात की गई।आपकों बता दें कि चौ. विभास जैन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान में जिला अनूपपुर के कांग्रेस विधानसभा प्रभारी का दायित्व निभाया रहे हैं



