अधिवक्ता दिवस पर बाबू राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र का अनावरण किया गया

जबलपुर दर्पण। मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सिल्वर जुबली हॉल में राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस पर संविधान सभा के अध्यक्ष एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति एडवोकेट बाबू राजेंद्र प्रसाद जी की फोटो का हुआ अनावरण किया गया।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्व. राजेंद्र प्रसाद की जन्म जयंती राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई जाती है, के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह तैल चित्र एडवोकेट डॉ प्रशांत मिश्र संस्थापक मध्यप्रदेश अधिवक्ता क्रीड़ा परिषद द्वारा भेंट किया गया।
डॉ प्रशांत मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बाबू राजेंद्र प्रसाद के जीवन से जुड़े अनेक संस्मरणों को उद्बोधन में उल्लेखित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव परितोष त्रिवेदी ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संबोधन अमित जैन दीपक सिंह ने किया। कार्यक्रम में दीपेंद्र मिश्रा, ओ पी पटेल, मनोज सिंह, संजीव चंसोरिया, विपुल जैन एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।


