जबलपुर दर्पण

बजरंगवार्ड में बनी सड़क का अधूरा टुकड़ा वार्डवासियों के लिए बना मुसीबत

जबलपुर दर्पण।
गोटेगांव नगर के रिप्टा मोहल्ला बजरंग वार्ड अंतर्गत बरसों पूर्व नगरीय प्रशासन द्वारा सीसी सड़क निर्माण कराया गया था जिसे ठेकेदार द्वारा सड़क का एक हिस्सा हनुमान मंदिर से किशन लाल खटीक के घर तक अधूरा छोड़ दिया जिससे वह हिस्सा वार्डवासियों के लिए आज भी मुसीबत बना हुआ है साथ ही इसी सड़क पर दो खुले चैंबर भी मौजूद है जिससे रोजाना स्कूली छात्र-छात्राओं सहित नागरिकों को बड़े बुजुर्गों के साथ लगातार छुटपुट घटनाएं भी हो रही हैं यहां पर वार्ड वासियों ने बताया कि यह सीसी सड़क निर्माण वर्षों पूर्व कराया गया था जिसकी शिकायत हम सभी वार्ड वासियों ने मिलकर नगर पालिका में अनेकों बार शिकायत की है लेकिन नगर पालिका द्वारा इस समस्या का समाधान अब तक नहीं कराया गया है जिससे हम सभी वार्ड वासियों को काफी समस्याएं आ रही हैं और यहां पर खुले चेंबर के गढ्ढों में आए दिन घटनाएं हो रही हैं, वार्डवासियों ने यहां पर सड़क के अधूरे हिस्से को बनाए जाने के साथ-साथ खुले चैंबरों को लौहा की जाली से बंद कराने मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि जल्द से जल्द यहां की समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो आगामी दिनों में हम सभी मिलकर नरसिंहपुर जिला कलेक्टर जनसुनवाई में अपनी रखेंगे। इनका कहना जी हां आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है अगर ऐसी कोई समस्या है तो उसे जल्द ही हम दिखवाकर समस्या का समाधान करेंगे I सत्येंद्र सालवार सीएमओ नगरपालिका गोटेगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88