सिंधिया से पत्रकारों को रेल किराये में रियायत दिलाने की मांग

टीकमगढ़ जबलपुर दर्पण। भाजपा नेता विकास यादव ने दिल्ली पहुंच कर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके निवास पर मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है।
मांग पत्र में श्री यादव ने बताया कि पूर्व में टीकमगढ़ सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रियायती दरों पर रेल यात्रा सुविधा प्रदान की जाती थी जिसे कोरोना काल से बंद कर दिया गया है। इस रेल सुविधा को पुनः शुरू कराया जाना नितांत आवश्यक है इसके लिये मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने भी पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया से अनुरोध किया है।
भाजपा नेता विकास यादव की मांग पर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलमंत्री से मिलकर पत्रकारों के हित में शीघ्र ही इस सुविधा को पुनः शुरू कराने का आश्वासन दिया है।



