दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, तीन माह के बाद खितौला थाना क्षेत्र में हुई फिर वारदात

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । खितौला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीकांड की घटना ने पूरे शहर में हड़कम्प मचा दिया।
घटना के तुरन्त ही गोली की वारदात आग की तरह फ़ैल गई।
और घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सिहोरा मुख्यालय के उपनगर खितौला थाना क्षेत्र स्थित बारीबहु स्टेडियम के निकट चिंटू ठाकुर को गोली मारी और हमला वार मौके से फरार हो गए।
गुरुवार की दोपहर 1 बजे के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब चिंटू ठाकुर को गोली लगीं।
घटित हुई वारदात को दो से तीन लोगों ने दिया अंजाम, सी सी टीवी में नज़र आए आरोपी – खितौला निवासी वार्ड 12 रेलवे फाटक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू उम्र 45 वर्ष लगभग की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा व खितौला थाना पुलिस की टीम, एसडीओपी एवं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा ।
और तत्कालीन चिंटू ठाकुर को अस्पताल भिजवाया जहां डॉ ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना स्थल पर पड़े गोली के खोखे एकत्रित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
खितौला थाना क्षेत्र में फिर गोली काण्ड की वारदात – कुछ माह पहले भी हुई थीं वारदात
गोली काण्ड घटना से मचा हड़कंप –
इस घटना के कुछ मिनटों में ही सिहोरा खितौला में अफरा-तफरी का माहौल हो गया । आने जाने एवं आसपास के दुकानदार और राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित होने लगीं। मृतक के जानने वालों में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।
तत्कालीन इस घटना पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर क्षेत्र को सील कर दिया है ।और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई — एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय, एडीशनल एसपी अंजना तिवारी सहित खितौला , सिहोरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
एडीशनल एसपी,एसडीओपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं है कि युवक को नज़दीक से गोली मारी गई है। हम सभी संभावित एंगल पर जांच कर रहे हैं। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हमने टीमें गठित की हैं।
मृतक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू कौन था?
स्थानीय लोगों के अनुसार धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू इलाके में परिचित व्यक्ति थे। साथ ही उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि उसका कुछ लोगों से विवाद पहले से चल रहा था, लेकिन पुलिस ने इस बारे में अभी कोई बयान नहीं दिया है।
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम है या किसी अन्य आपराधिक एंगल से जुड़ी हुई हैं।
प्रारंभिक स्तर पर पुलिस निम्नलिखित कारणों की जांच कर रही है:
पुरानी रंजिश क्या मृतक का किसी से विवाद हुआ था?
जमीन या लेनदेन संबंधी मामला — क्या किसी लेन-देन को लेकर विवाद था?
आपसी दुश्मनी या व्यवसायिक विवाद
किसी गिरोह या आपराधिक तत्व का हाथ?
फिलहाल पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासी लोगों ने मीडिया के समकक्ष क्या कहा ?
इस तरह पहले दिन दहाड़े कभी ऐसी घटना नहीं हुई। दिन में खुलेआम गोली चलना बहुत डरावना है। इस घटना को लेकर पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
सीसीटीवी फुटेज तलाशने में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उम्मीद है कि आरोपी की बाइक, कपड़े या चेहरा कैमरे में कैद हुआ हो।
साथ ही पुलिस मृतक के मोबाइल, कॉल डिटेल्स और पिछले दिनों हुई बातचीत का भी विश्लेषण कर रही है ताकि घटना की वजह साफ हो सके।
पोस्टमार्टम होने के बाद शव रखकर किया खितौला सड़क मार्ग में प्रदर्शन मृतक का शव घर जैसे ही पहुंचा परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी गोली लगीं शरीर व सिर पर होगा बड़ा खुलासा।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोली की दूरी, दिशा, और जिस हथियार से गोली चलाई गई, उसकी संभावित जानकारी मिलेगी। इससे जांच को आगे बढ़ाने में अधिक मदद मिलेगी।



