अखिल भारतीय महासभा द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुई अपराधियों की गिरफ्तारी की रखी मांग

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में अखिल भारतीय महासभा द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुई अपराधियों की गिरफ्तारी की रखी मांग। मीडिया को जानकारी देते हुए
बताया कि 19 नवंबर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पहुंच कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के दौरान मुख्य मांग रखते हुए – बुधवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य जबलपुर, सरपंच पति ग्राम पंचायत कंदराखेड़ा के ऊपर सौरभ पटेल बबलू, पप्पू यादव व हर्ष ने जानलेवा हमला करते हुए पेट में चाकू मार कर गम्भीर घायल कर दिये थे। तत्कालीन उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसके खिलाफ अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया । साथ नारे बाजी के साथ अपराधियों को पकड़ने एवं उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग भी रखीं ।
ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय महासचिव नोकेलाल प्रजापति , प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप काछी डां सतेन्द्र यादव बैजनाथ कुशवाहा, चिकित्सा मोर्चा जिलाध्यक्ष डां अनुज पटैल,घनश्याम यादव ,रामरतन यादव किसान मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष संतकुमार पटैल, ढ़ीमरखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष अनूप पटैल, चंदन कोरी ,धर्मेन्द्र पटैल ,राजकुमार पटैल, राजेश यादव ,इमरत लाल नूनिया, अतुल पटेल, विपिन काछी, लखन पटेल के साथ साथ अधिक संख्या में संगठन व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अन्य साथीगण इस दौरान मौजूद रहें।



