जबलपुर दर्पण

बिगड़ती कानून व्यवस्था, अवैध नशा कारोबार व पक्षपात के विरोध में कांग्रेस ने किया एसपी कार्यालय का घेराव

जबलपुर दर्पण ।शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते संगठित एवं असंगठित अपराध, अवैध नशे के कारोबार, अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था तथा विपक्षी जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक, जबलपुर के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि जबलपुर शहर में विधि द्वारा स्थापित शासन व्यवस्था का निरंतर क्षरण हो रहा है। आम नागरिक भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को विवश है। हत्या, लूट, चोरी, डकैती, चाकूबाजी, अवैध वसूली, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, अवैध नशा तथा जुआ-सट्टा जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि पुलिस प्रशासन अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में निष्क्रिय एवं असफल सिद्ध हो रहा है।विधायक घनघोरिया ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के दबाव में विपक्षी दल के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध झूठे, दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतिकूल है।ज्ञापन में विगत एक माह के दौरान घटित कई गंभीर आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया गया, जिनमें हनुमानताल क्षेत्र में जहरीली शराब से 19 नागरिकों की मृत्यु, विजय नगर थाना परिसर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पत्रकार को धमकाने की घटना, रिछाई, पाटन, सिविल लाइन, सिहोरा, कांचघर एवं तिलवारा क्षेत्रों में हुई हत्याएँ एवं जानलेवा हमले प्रमुख हैं। कांग्रेस ने मांग की कि अपराधियों के विरुद्ध निष्पक्ष, त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए, अवैध नशे, जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों के नेटवर्क पर तत्काल सख्ती बरती जाए, निर्दोष नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फँसाने पर रोक लगे, यातायात व्यवस्था को जनसुरक्षा के अनुरूप सुधारा जाए, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को तत्काल चालू किया जाए। साथ ही अपराध रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को उसके संवैधानिक उत्तरदायित्वों के प्रति जवाबदेह बनाया जाए।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं जबलपुर की आम जनता लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, दिनेश यादव, शहर प्रभारी राजकुमार खुराना, नेता प्रतिपक्ष अमरीक्ष मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र कुकरेले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88