खेलो एमपी यूथ गेम्स: मालपाणी के जूडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कई मुकाबले रहे एकतरफा

जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 18 जनवरी 2026 को रानीताल खेल परिसर स्थित इंडोर हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में त्रिभुवन दास मालपाणी स्कूल के जूडो खिलाड़ियों का एकतरफा एवं शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जबलपुर जिला जूडो संघ के सचिव एवं वरिष्ठ जूडो कोच श्री आबिद हुसैन खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 2005 से 2010 तक जन्मे बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में भाग लिया, जिसमें त्रिभुवन दास मालपानी जूडो सेंटर के खिलाड़ियों ने अधिकांश वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में इस जूडो सेंटर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबले एकतरफा तरीके से अपने नाम किए। कई मुकाबलों में विरोधी खिलाड़ी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।
मालपाणी जूडो सेंटर के प्रथम स्थान प्राप्त विजेता खिलाड़ीयों के नाम इस प्रकार हैं-
बालक वर्ग में:
-50 किग्रा: हर्ष श्रीवास्तव
-55 किग्रा: अंकुश गुप्ता
-60 किग्रा: अनस शाह
-73 किग्रा: ऋषभ सेन
-81 किग्रा: तौहीद अहमद
-90 किग्रा: अथर्व यादव
बालिका वर्ग में:
-40 किग्रा: फरहत नाज़
-44 किग्रा: सारका अंजुम
-48 किग्रा: आराधना राव
-52 किग्रा: ताजवर अंजुम
-57 किग्रा: कुलसुम शाह
-63 किग्रा: सोमिया सिद्दिकी
-70 किग्रा: नौशीन अंजुम आदि ।
श्री खान ने यह भी बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी 27 से 30 जनवरी तक सागर में आयोजित खेलो एम पी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एडवोकेट अताउर्रहमान अंसारी, तवेज अली एवं बुशरा अंजुम ने सफलतापूर्वक निभाई।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर कृष्ण मालपाणी, अर्पिता मालपाणी, श्रद्धा मालपाणी, श्रद्धा मालपाणी, प्रवीण दुबे (पूर्व उपमहाधिवक्ता), राजकुमार मिश्रा,सत्येंद्र गुरु, एडवोकेट अभ्युदय सिंह, एडवोकेट रोहित पाठक आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



