जबलपुर दर्पण

बरेला हादसे पर उचित मुआवजा व सीबीआई जांच की मांग

जबलपुर दर्पण । विगत दिवस बरेला के पास मंडला हाईवे पर रिपेयरिंग का काम कर रहे बीजा दांडी एवं मंडला क्षेत्र के कुछ आदिवासी भाई बहन जो कि अपनी आजीविका के लिए काम कर रहे थे दोपहर में भोजन करने में बैठे थे तभी किसी कार द्वारा साइड में भोजन करते आदिवासी भाई बहनों को क्रुरता के साथ 20 से 30 लोगों को कुचलते हुए कहीं गायब हो गया था इस दर्दनाक हादसे में काम करने वाले भाई बहन 5 से 6 लोग की जीवन लीला समाप्त हो गई थी तथा दो से तीन लोग जीवन मृत्यु के लिए संघर्ष कर रहे हैं मानवता शर्मसार हो गई है जो अपना चंद रुपए से पेट पालने का कार्य करते थे अब उनका परिवार बेसहारा हो गया है ।शासन प्रशासन द्वारा उन गरीब मजदूर भाइयों बहनो की जीवन की कीमत 1 से 2 लख रुपए मुआवजा राशि देने का वादा कर दिया है परंतु प्रशासन क्या जाने उसे मजदूर के पीछे छोटे-छोटे बच्चे और उसकी विधवा पत्नी के साथ-साथ बूढ़े मां-बाप भाई बहन जिसका एक मात्र सहारा वही था अब उनका क्या होगा। अतः लोग क्रांति अभियान समिति ने जिला प्रशासन से मांग कि है की प्रत्येक मृत परिवार को 25-25 लाख मुआवजा राशि स्वीकृत करें तथा उसी में से अभी ₹5लाख पहले तुरंत छति पूर्ति राशि प्रदान करें तथा परिवार की एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जावे । इस हादसे की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि जो भी इसकी जिम्मेदार है उसे कठोर सजा की मिल सके। यह मांग लोक क्रांति अभियान के संयोजक सरमन रजक, एडवोकेट सुधीर शर्मा, विवेक अवस्थी, राजेंद्र गुप्ता, अरविंद पैगवार,राज कुमार सिंहा, मुरली धर राव, अतुल गुप्ता, राजेश सोनी, अनूप सिंह मराबी जिला सदस्य, अशोक सिंह ठाकुर, संजू भोजक, हारून पहलवान, अनुराग सिंह ठाकुर,विक्की विश्वकर्मा, सुनील तिवारी राजेश पराग , महेश बेन, गोपाल पाली, रिजवान अंसारी,शरण चौहटेल दीपक ठाकुर राजेश मंझार सुनील रामचंदानी गिरीश कुरील, प्रमिला मरावी, राजेश बचवानी, राजेश कोल, परीक्षित भाई,मनोज चौरसिया,अनिल यादव,बिनु वर्मा,राहुल श्रीवास, निक्की बैन, अजय वर्मा ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88