एनएसयूआई का दूषित जलापूर्ति के खिलाफ नगर निगम में धरना प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के आह्वान पर नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य शासकीय स्कूलों एवं महाविद्यालयों में छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे दूषित पेयजल के खिलाफ आवाज़ उठाना तथा प्रशासन से तत्काल ठोस कदमों की मांग करना था। धरना-प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए कहा कि शासकीय शिक्षण संस्थानों में छात्रों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की मौलिक जिम्मेदारी है। हाल के दिनों में इंदौर में दूषित/सीवेज युक्त पानी की आपूर्ति के कारण हुई जनहानि की घटनाओं का उल्लेख करते हुए शासकीय स्कूलों एवं कॉलेजों में पेयजल की गुणवत्ता की तत्काल जांच, खराब पाइपलाइन व टंकियों की सफाई/मरम्मत, तथा नियमित जल परीक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विनय सक्सेना,राकेश सैनी,जिलाध्यक्ष सचिन रजक,साहिल यादव, सौरभ गौतम, करन तामसेतवार, नीलेश माहर,देवकी पटेल, अनुज यादव, प्रतीक शुक्ला, अपूर्व केसरवानी, राहुल यादव,अनिल मिश्रा,पुष्पेन्द्र गौतम, विकास पटेल, जय चौधरी सहित भारी संख्या मे छात्र उपस्थित थे ।



