धनगर यादव समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 23 को

जबलपुर दर्पण । धनगर यादव समाज मध्य प्रदेश द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 23 जनवरी को जबलपुर में किया जाएगा। इस परिचय सम्मेलन में जबलपुर सहित आसपास के जिलों से भी समाज के लोगों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज सामाजिक भवन में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों का मंच से परिचय कराया जाएगा, ताकि योग्य संबंधों की जानकारी समाज के समक्ष प्रस्तुत हो सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिचय सम्मेलन के माध्यम से जिन युवक-युवतियों के संबंध तय होंगे तथा जो आपसी सहमति से विवाह हेतु सहमत होंगे, उनकी सहमति के अनुसार समाज द्वारा सामाजिक खर्चे पर विवाह संपन्न कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। परिचय सम्मेलन को सफल बनाएं जाने की अपील अध्यक्ष राम रतन यादव ने की हैं।



