केन्द्रीय जेल जबलपुर में मान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के निर्देशन में मेडिकल कैम्प का आयोजन

जबलपुर दर्पण नप्र। केन्द्रीय जेल जबलपुर में मान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के निर्देशन में विशेष मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक सेवा समिति जबलपुर के अध्यक्ष मान न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन का केन्द्रीय जेल जबलपुर पर आगमन हुआ। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर द्वारा मान् न्यायमूर्ति को पुष्पगुच्छ भेंट कर गार्ड ऑफ आनर के साथ स्वागत किया गया। मान् न्यायमूर्ति द्वारा सुभाष कक्ष में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की शयिका पर पुष्पांजली अर्पित कर वार्ड का अवलोकन किया गया एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी को नमन सभागार में मॉ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किये गये तथा जेल बंदियों द्वारा मॉं सरस्वती की वंदना का वाचन किया गया। मान न्यायमूर्ति द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय मुख्यपीठ जबलपुर के क्षेत्रान्तर्गत सभी केन्द्रीय जेलों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरो का वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अवलोकन कर केन्द्रीय जेल भोपाल,नर्मदापुरम,रीवा, नरसिंहपुर एवं अन्य केन्द्रीय जेलों से शिविर के संबंध में चर्चा की गई। तदोपरांत जेल चिकित्सालय में बृहद स्वास्थ्य शिविर व पाकशाला का अवलोकन कर जेल बंदियों हेतु तैयार भोजन को ग्रहण कर शिविर की व्यवस्थाओं के संबंध में संतुष्टि जाहिर की गई।



