छिंदवाड़ा दर्पण

उभेगांव में आयोजित विशाल दंगल के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । भाजपा सरकार में पारम्परिक खेलों को महत्व मिल रहा है। जिससे गांवों में छुपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है। छिंदवाड़ा जिले के कई दंगल खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने छटमी अखाड़ा समिति उभेगांव के द्वारा आयोजित विशाल इनामी दंगल के कार्यक्रम में व्यक्त किए।
इस अवसर पर छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। कार्यक्रम में उभेगांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पहुंचे हुए थे। सांसद बंटी विवेक साहू ने भी आम जनों के बीच जमीन में बैठकर दंगल का आनंद लिया। इस दौरान सांसद ने विजेता पहलवानों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, बंटी पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, उपाध्यक्ष गेंदसिंह पटेल, दिनेशकांत मालवी, राकेश दुबे, दीपक पटेल, विशाल इनामी दंगल छटमी अखाड़ा समिति उभेगांव के अध्यक्ष जयसिंह पटेल, उपाध्यक्ष बलवान पटेल, गोवर्धन पटेल, कमलेश पटेल, कोषाध्यक्ष बुद्धू पटेल, संतोष पटेल, सवितानंद पटेल, अतिथि गेंदसिंह वानखेडे, सुनील डेहरिया, जितेंद्र चौरे, सभापति धनीराम पटेल, हरिचंद पटेल, सचिव लालसिंह पहलवान, संजय साहू, उपसचिव गोविंद पटेल, संतराम चौरे, गेंदू वानखेडे, रंजीत वानखेडे, महामंत्री रामभरोस पटेल, श्यामजी वानखेडे, श्रीओम वानखेडे, अशोक वानखेडे, निर्णायक उमेंद्र पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन हरिराम चौरे, शंभू वानखेडे एवं श्रीगणेश वानखेडे के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88