सीधी दर्पण

एसआईआर के काम में लगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के विकासखंड रामपुर नैकिन में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मंगलवार दोपहर निर्वाचन आयोग के एसआईआर काम के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले भी उन्हें हार्ट अटैक आया था, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें छुट्टी नहीं दी। जानकारी के मुताबिक वीणा मिश्रा उम्र 55 वर्ष एसआईआर का काम कर रही थीं। इसी दौरान सीने में तेज दर्द उठा और वह बीएलओ व आरआई के सामने जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों ने परिजनों को बुलाया। परिवार उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। वे 15 सालों से विकासखंड रामपुर नैतिक अंतर्गत कपूरी बेदौलिहान क्रमांक 1 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताया। परिजनों का आरोप है कि अधिकारियों ने आराम या अवकाश की बजाय कार्य पूरा करने का दबाव बनाया। इस दबाव में उन्हें फिर कार्यस्थल ले जाया गया, जहां उनकी हालत और बिगड़ गई।
काम का दबाव बना मौत का कारण : नीरज
वीणा मिश्रा की मौत के बाद बेटे नीरज मिश्रा ने बताया कि मां को तीन दिन पहले भी हार्ट अटैक आया था। इसके बावजूद काम से छुट्टी नहीं मिली। दूसरी बार आज हार्ट अटैक आया। जहां इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज मिश्रा ने कहा कि अगर अधिकारियों ने थोड़ा भी मानवीय व्यवहार दिखाया होता तो मेरी मां जिंदा होती। मौत के लिए संवेदनहीन प्रशासन जिम्मेदार है। पूरे मामले में परिजनों के आरोप के बाद अब तक अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया निकलकर सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88