जबलपुर दर्पण

क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,

जबलपुर दर्पण । वरूण कुमार उर्फ कृष्णा यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 18 वर्ष निवासी घंसौर जिला सिवनी वर्तमान पता इंदौर सेव भंडार के पीछे लेवर चौक यादव कालोनी लार्डगंज
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश से परिपालन में अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मदनमहल धीरज राज के नेतृत्व में थाना मदनमहल एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम के द्वारा 1 वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराई हुयी एक्सिस जप्त की गई हैं। घटना का विवरण- थाना मदनमहल में दिनांक 24-1-26 को अभिषेक जाधव उम्र 29 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23-1-26 को शाम लगभग 7-45 बजे वह लिंक रोड़ हनुमान मंदिर दर्शन करने अपनी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड सी 2315 से आया था तथा एक्सिस मंदिर के सामने खड़ी कर दर्शन करने मंदिर के अंदर चला गया, दर्शन करने के बाद कुछ समय बाद वापस आया देखा उसकी एक्सिस मंदिर के बाहर नहीं थी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। गाड़ी की डिक्की में 2 चौक बुक पेन कार्ड, आधारकार्ड, ड्रायविंग लायसेंस एवं कुछ पैसे रखे थे। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पतासाजी के आज दिनांक 31-1-26 को क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल की संयुक्त टीम को लिंक रोड पर आगे की नम्बर प्लेट टूटी हुयी एक्सिस में एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूमते हुये मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम वरूण कुमार उर्फ कृष्णा यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 18 वर्ष निवासी घंसौर जिला सिवनी वर्तमान पता इंदौर सेव भंडार के पीछे लेबर चौक यादव कालोनी लार्डगंज बताया जिससे ली हुई एक्सिस के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजात न होना बताया जिसे थाना लाकर संघन पूछताछ करने पर लिंक रोड हनुमान मंदिर के सामने से उक्त एक्सिस चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चुराई हुई एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड सी 2315 जप्त कर आरोपी वरूण कुमार उर्फ कृष्णा यादव को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये जेल निरूद्ध किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी युवक को चुराई हुई एक्सिस के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अशोक मरावी, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार श्रीवास, आरक्षक साकेत, सुधीर, अभिषेक तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्यसेन, वीरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र बिसेन की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88