जबलपुर दर्पण

जबलपुर में अपनी सेवा पूर्ण कर 6 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, संघर्ष एवं चुनौतियों का रहा संगम

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में पदस्थ रहे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का 31 जनवरी 2026 को अपनी पूर्ण सेवा कर 6 पुलिस कर्मचारी सेवा निवृत्त होने पर शुक्रवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम में भावभीनी विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम 31जनवरी को हुए शाम 6 बजे बजे के दौरान संपन्न हुआ। देखा जाए तो पुलिस विभाग में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करते हुए उप निरीक्षक राम आशीष यादव (थाना गढ़ा), कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी (कंट्रोल रूम), गोविन्द प्रसाद (थाना कोतवाली), चंद्रभूषण तिवारी (थाना गोहलपुर), राजेन्द्र डेनियल (पुलिस लाइन) एवं आरक्षक प्रकाश कुमार कछवाहा को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस. गोठरिया तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन एवं ग्रेच्युटी से संबंधित दस्तावेज भी प्रदान किए। उपस्थिति अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि विभाग उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।

अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि 35 से 42 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान सभी कर्मचारियों की सेवाएं शानदार, यादगार एवं बेदाग रहीं। उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर जबलपुर पुलिस को सशक्त बनाया। अधिकारियों ने कामना की कि सेवा निवृत्ति के पश्चात भी वे अपने परिवार के साथ सुखमय, स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88